मुसाफिरखाना: विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
April 02, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के सादीपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सफल समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।स्वामी प्रणवपुरी महाराज के कथा समापन के बाद गुरुवार को आयोजित भंडारे में दूर-दराज से आए भक्तों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भंडारे की व्यवस्था प्रधान भरत कुमार सिंह द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से की गई थी, जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम आयोजक भरत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, भक्ति और सदाचार का प्रसार करना है और भंडारे के माध्यम से आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर प्रधान भरत कुमार,जोनल कमिश्नर जीएसटी भूपेंद्र शुक्ल, हनुमान सिंह, देवानंद सिंह, अवधेश सिंह, सत्रोहन सिंह, संजय गुप्ता, रविंद्र सिंह, पी. एन. कनौजिया, रवि सिंह, रितेश, राहुल, ओंकार,रवि तिवारी, आशीष सिंह, विजय कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, दुर्गेश शर्मा,अभिषेक तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
