Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मुंडन के वक्त श्रीरामपुर घाट पर तीन डूबे, छानबीन जारी! घटना के बाद परिवार में खुशी मातम में बदला, चीख पुकार से गूंजा घाट


बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर गुरुवार की सुबह करीब 10रू30 बजे स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन किशोर डूब गए। इसकी जानकारी होते ही घाट पर अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के थाना लार रोड निवासी भूसेरी सनी पटेल 15 वर्ष पुत्र राजन पटेल बलिया जनपद के जमुई थाना सिकंदरपुर अपनी नानी के यहां मुंडन संस्कार में आया हुआ था। जहां से शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार में गया हुआ था। स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। वहीं दूसरी ओर बसडीह रोड थाना अंतर्गत एक गांव निवासी भल्लू पटेल 18 वर्ष श्रीरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। इसके अलावा बैरिया कस्बा निवासी किशन वर्मा 17 वर्ष पुत्र सत्यदेव वर्मा श्रीरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त डूब गया। घटना के बाद श्रीरामपुर घाट पर अफरा तफरी के साथ ही चीख पुकार होने लगी। वही नाविक से लेकर के सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरो के छानबीन में जुट गई।  समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था। इस बाबा शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते वक्त तीन के डूबने की सूचना है। जिसकी छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |