Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: पोषण जागरूकता का उत्सव! पखवाड़ा समापन पर सम्मान और प्रेरणा का संगम



शुकुलबाजार/अमेठीं। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समापन समारोह ब्लॉक  शुकुल बाजार में उत्साह, सहभागिता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 10 लाभार्थियों गीता देवी, पिंकी मिश्रा, सुमन लता आदिकृको मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें शासकीय योजनाओं से सीधे जोड़ना है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों को भी सम्मानित किया गया। महोना सेक्टर की क्षमा वर्मा को “बेस्ट सेक्टर अवॉर्ड” से नवाजा गया, जबकि सत्थिन, किशनी की स्वाती एवं अनामिका को संयुक्त रूप से द्वितीय सर्वश्रेष्ठ सेक्टर का सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 35 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला। समारोह के अंत में 5 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत ने कहा कि पोषण पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन-जन को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। वहीं, सीडीपीओ धर्मेंद्र गौतम ने अपने संबोधन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को सराहते हुए कहा कि वे समाज की नींव को मजबूत कर रही हैं। उनके प्रयासों से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि पोषण संबंधी संदेशों को घर-घर तक पहुंचाकर कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सीडीपीओ सरिता सिंह, संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भी भागीदारी करते हुए पोषण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |