Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के करोल बाग में कई राउंड फायरिंग, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली


दिल्ली के करोल बाग फैज रोड कालका दास चौक पर कई राउंड लगातार फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है आपसी रंजिश के चलते यह गोलियां चलाई गई हैं. फिलहाल जिसको गोली लगी है उसको पास के आरएमएल में भर्ती कराया गया करीब 4:00 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है.

फिलहाल मौके पर क्राइम टीम करोल बाग थाने की पुलिस स्टेशन बंधु गुप्ता रोड पहाड़ गंज थाने की पुलिस जांच कर रही है. सुबह 3:55 बजे लेडी हार्डिंग अस्पताल से एक MLC कॉल मिली, जिसमें रोहित (निवासी थान सिंह नगर, आनंद पर्वत) के बारे में बताया गया, जिसे गोली लगने की चोट के साथ भर्ती किया गया था.

पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है. शुरुआती जांच करने पर पता चला कि यह इलाका PS करोल बाग के अंतर्गत आता है. पीड़ित अभी निगरानी में है और उसने संदिग्धों के बारे में शुरुआती जानकारी दी है.

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया. इस बीच फॉरेंसिक टीम भी तथ्य जुटाने में लग गई. फायरिंग वाले इलाके को फिलहाल सील कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है.

बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

पुलिस का कहना है कि इस घटना में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |