संग्रामपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण
April 05, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह सहित सभी स्वास्थ्य मेले के प्रभारियों ने अपने -अपने क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने ब्लाक जगदीश पुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरेसर पर लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टाफ उपस्थित देखी जन आरोग्य मेले में दी जाने वाली दवाओं का निरीक्षण किया और स्वयं बैठकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले को लेकर ब्लॉक संग्रामपुर क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में लगे स्वास्थ्य मेले का प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने निरीक्षण किया निरीक्षण में स्वास्थ्य मेले में पूरी पैरामेडिकल टीम उपस्थित रहीं वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज व विशेषरगंज में लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण डॉ सौरभ सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेले को लेकर सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य जिले को रोगमुक्त बनाना है। इसलिए प्रत्येक दिवस ओपीडी चलाई जाती है रविवार को अवकाश रहता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है मेले का लाभ जनता को मिल रहा है सबसे अधिक प्रभाव स्वास्थ्य परामर्श का पड़ा है जिससे बीमारियों पर रोक लग रही है।सरेसर में 67 मरीज का उपचार किया गया। गोसाईगंज में 56 व विशेषरगंज 52 और चण्डेरिया में 58 मरीजों का इलाज किया गया।
