Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: शक्ति केंद्र पर भाजपाइयों को दिया गया प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर  के शक्ति केन्द्र भवसिंहपुर कार्यालय पर भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू व राजेश शुक्ला की देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर विभिन्न विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण संतोष द्विवेदी जिला मंत्री भाजपा,पवन ओझा प्रशिक्षण प्रभारी और आईटी सेल शरद मिश्रा द्वारा दिया गया।इस प्रशिक्षण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई सबसे पहले एकात्म मानववाद पर चर्चा करते हुए संतोष द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार था कि मनुष्य  का मानव के शरीर ,मन , बुद्धि और आत्मा के सामंजस्य की वकालत करता है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास हो तभी विकास माना जाता है इसलिए भाजपा सरकार ने अन्त्योदय योजना के तहत लाल कार्ड धारकों को रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास करने का निश्चय लिया है।पवन ओझा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में उनके योगदान और राष्द्र के प्रति समर्पण के बारे में लोगों को बताना है लोगों को जागरूक करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनकाल पर चर्चा करते हुए बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में उनकी कार्यशैली और अनुशासन पर चर्चा की गई।इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर संग्रामपुर के शक्ति केन्द्र भवसिंहपुर कार्यालय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करें।इस प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त करने वाले भाजपा ने नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू, सदाशिव पाण्डेय ,विन्ध्येश्वरी प्रसाद द्विवेदी  और अशोक कुमार उपाध्याय रज्जू रहे वहीं प्रशिक्षण में शामिल ,  विपिन शुक्ला,चंद्रकेश यादव, आलोक तिवारी,वद्री सोनी, रामचन्द्र मिश्रा, सुनील मौर्या, कन्हैयालाल लाल मिश्रा,धनवंत सिंह गुलाब पाण्डेय,रवी शुक्ला,रामेंद्र नाथ पाण्डेय आदि भाजपाइयों ने प्रशिक्षण लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |