Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: खड़ी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग


जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के तहसील तिलोई अंतर्गत सिंहपुर ब्लॉक के ग्राम पेडारियां में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाटा संख्या 1357/0.164 में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और गरीब किसान की मेहनत पल भर में राख हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित किसान इसी फसल के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आग लगने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल मुआवजा देने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |