Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बड़ा सवाल! जानलेवा हादसों और आग का कारण बन रहे जर्जर लटकते तार


संग्रामपुर/अमेठी। घर,स्कूल और खेतों के ऊपर लटकते जर्जर बिजली के तार जानलेवा हादसों और आग का बड़ा कारण बनता जा रहा है। शार्ट सर्किट से निकलने वाली चिंगारियां खड़ी फसलों को स्वाहा कर रही है। बरसात और आंधी में इन तारों से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है जो राहगीर , मवेशियों  के लिए खतरा बन चुका है जिले के थाना क्षेत्र संग्रामपुर में सैकड़ो बीघे खेतिहर जमीन पर पकी फसलों पर यह जर्जर तार खतरे की तरह मंडराते रहते हैं। संग्रामपुर क्षेत्र के मड़ौली किसान संदीप शुक्ला ने बताया कि गेहूं की फसल कटवाने के लिए बिजली विभाग से शटडाउन लेना पड़ता है क्योंकि खेत के ऊपर से गया 11000 हाई वोल्टेज का तार लटक कर जमीन से मात्र तीन से चार मीटर  ऊपर है।इसी प्रकार खरबुजही के किसानों का कहना है कि जर्जर तार से पहले घटना हो चुकी है लेकिन कोई मरम्मत नहीं हुआ। विद्यालय को देखा जाय तो संग्रामपुर के ग्रामससभा पता पुर के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में विद्यालय के छत से होकर बिजली का तार गया है जो स्कूली बच्चों के लिए काल की तरह मंडरा रहा है यहां पर तैनात शिक्षक आचार्य प्रमोद का कहना है कि हमने तार को व्यवस्थित कराने के लिए अपने खंड कार्यालय में लिखित सूचना दी है लेकिन तार अभी तक हटा नहीं यही हाल क्षेत्र के कम्पोंजिट विद्यालय मुहीब साह का है जहां 11 हजार बोल्टेज लाइन का तार विद्यालय प्रांगण से गया हुआ है। वहां के शिक्षिकों का कहना है कि बार -बार लिखित प्रार्थनापत्र देने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई इस विद्यालय में सैकड़ो बच्चे पढ़ते हैं उनके लिए बहुत बड़ा खतरा है ग्रामसभा गंगापुर शिवाला में दर्जनों घरों के ऊपर बिजली का लटकता तार गया हुआ है गृहणी सुषमा, सुरेश विश्वकर्मा   महेश विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा आदि के घरों की छत पर लटकता हुआ तार गया है। विनोद ओझा निवासी शंकर पुर सरैया कनू ने बताया कि आधा दर्जन घरों के ऊपर तार लटक रहा है। लोगों का कहना है गर्मी का समय आ गया है इस बीच अधिकतर छत पर जाकर सोया जाता है कोई भी घटना हो सकती है बच्चे भी छत पर खेलते हैं उनके साथ अनहोनी की घटना हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |