संग्रामपुर:अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़
April 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अप्रैल में बदलते मौसम अचानक बारिश और भीषण गर्मी के कारण अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही है ।जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में सोमवार को 350 से 400 से अधिक मरीज की संख्या ओपीडी के तहत देखी गई। पंजीकृत मरीजों में 35 मरीजों का एक्स-रे किया गया। सैकड़ों मरीजों की लैब के तहत जांच की गई।पेट दर्द ,पेट खराब जैसे मरीजों को भर्ती कराकर इलाज किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में केंद्र पर 261 नये मरीज पंजीकृत हुए सैकड़ों मरीजों को पुराने पर्ची पर देखा गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक्स रे किया गया।लैब के तहत जांच की गई भर्ती करके मरीजों का उपचार हुआ और एक मरीज को रेफर किया गया।
