Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरस: जलज क्रियेटिव फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, कला जगत की दिग्गज हस्तियों का लगा जमावड़ा


हाथरस/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जलज क्रियेटिव फाउंडेशनष् के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य राष्ट्रीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध फिल्मकार एवं फाउंडेशन के निदेशक आदित्य श्जलजश् के कुशल निर्देशन व संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने देश के विभिन्न कोनों से आए रचनात्मक व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाने का कार्य किया।

सेमिनार की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें मुंबई, गुवाहाटी, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, देहरादून, कर्नाटक, कोलकाता, पटना और चंडीगढ़ सहित पड़ोसी देश नेपाल व दिल्ली-छब्त् से कला एवं साहित्य जगत की अनेक हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में ष्भारतीय कलाकार संघष् के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पचोर जी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश जेर जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री लखन लाल आजाद जी और राष्ट्रीय सलाहकार रामकुमार मांझी जी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही अजय कुबेर, अनिल अरोड़ा, जी.एस. अरोड़ा, और सत्य प्रकाश सक्सेना जैसे गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सेमिनार में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में बृजमोहन शर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, टी.सी. चैहान, राज कुमार खुराना, विनीता वर्मा, अरुण कोचर, डॉ. अमीन, तूलिका सेठ, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अर्चना जाटव, डॉ. सुषमा वशिष्ठ, अनू भाटिया, डी.के. मेहदीरत्ता, एस.के. मल्होत्रा, सरबजीत सिंह मिर्जा और डॉ. हैप्पीनेस गुलाटी ने भी शिरकत की और अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फिल्म यूनिट के सदस्योंकृअभिषेक भरद्वाज, मोनिका श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नितिन कुमार, सुनील सक्सेना, ध्रुव मिश्रा, मोनिका शर्मा, अजय निगम, प्रमोद कुमार, राज शर्मा और साक्षी रिंकू (सीएमडी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सेमिनार के समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और ष्जलज यूनिटष् को इस सफल आयोजन के लिए बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। 

यह सेमिनार न केवल कला चर्चा का केंद्र रहा, बल्कि विभिन्न राज्यों के कलाकारों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में भी उभरा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |