मैनपुरी: उपमंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं से परेशान आढ़ती और किसान! दो दिनों से हो रही हल्की बरसात के बाद मंडी परिसर और मार्ग की हालत और भी जर्जर
April 08, 2026
किशनी/मैनपुरी। नगर में स्थित गल्ला मंडी परिसर और मार्ग की हालत खराब हो गई है जिस कारण आढ़तियां और किसान दोनों भारी परेशान है,परेशान आढ़तियों का कहना है कि अगर जल्द ही सुनवाई न हुई तो वह मंडी में ताला लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे,किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने मार्ग की हालत को विधानसभा में उठा चुके है, और उनका कहना है कि आगे भी समय समय पर उनके द्वारा उठाया जाएगा,गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से तहसील किशनी स्थित नवीन उप मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर आढ़तियों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है,मंडी समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह यादव की अगवाई में मंडी के आढ़तियों ने कई बार प्रदर्शन किया और बताया कि मंडी तक अनाज पहुंचाने के लिए सिर्फ दो रास्ते हैं।एक सड़क रास्ता तहसील के सामने से तथा दूसरी किशनी मैनपुरी रोड से मंडी तक जाती हैं। दुर्भाग्य यह है दोनों सडके इतनी ऊबड़ खाबड़ और कीचड़ युक्त है कि वहां से सुरक्षित निकलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। किसान जब ट्रेक्टर या अन्य किसी वाहन द्वारा अपना अनाज मंडी तक लाता है तो अक्सर उनके वाहन पलट जाते हैं जिससे उनका काफी नुकसान होता है,दस माह पूर्व मंडी आ रहे एक टेंपो चालक का टेंपो पलट जाने से चालक की मौत भी हो चुकी है। जब आढती स्वयं अपना अनाज मंडी से बाहर बाजार में भेजते हैं तो उनके बड़े-बड़े ट्रोला भी इस रोड पर पलट जाते हैं जिससे उनका भारी नुकसान होता है। इसके अलाबा मंडी में साफ सफाई करने के लिए कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है। इसलिए मंडी में गंदगी का साम्राज्य है।हालात यहां तक हैं कि मंडी परिसर के रास्तों पर भी पानी भर जाता है जिससे अनाज गीला होकर खराब होता है। किसान जब मंडी में आते हैं तो उनके लिए पेय जल की भी कोई व्यवस्था मंडी में नहीं है।चूंकि यह उप मंडी है इसलिए मंडी सचिव बेबर मंडी में बैठते हैं।इसकारण ही सारी परेशानियां हैं। अव्यवस्थाओं से आढ़ती और किसान दोनों ही परेशान है जबकि टैक्स के मामले में किशनी की मंडी सबसे कमाऊ मंडी है। परेशान आढ़तियों ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार से मांग की है की वह स्वयं आकर मंडी की अवस्थाओं को देखें और उनकी की मदद करें अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब वह मंडी में ताला लगाकर धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे, आढ़ती जगदीश यादव,ओमवीर यादव,मुकेश यादव,ओपी कठेरिया,संजीव यादव,राजेश गुप्ता,अशोक गुप्ता,शहाबुद्दीन खान,सीबू यादव,विजय गुप्ता,आदि ने मांग की है,।
.jpg)