Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: गरीब किसान के खेत पर बिजली विभाग की जबरदस्ती रू बार-बार मना करने के बावजूद लगाए जा रहे बिजली के खंभे


सुल्तानपुर/गोसाईगंज। सरकारी कार्य का हवाला देकर बिजली विभाग की टीम ग्राम सभा सुरावाली, पावर हाउस उड्डपुर, थाना गोसाईगंज क्षेत्र में एक गरीब किसान के खेत में जबरन बिजली के खंभे लगा रही है। प्रभावित किसान रामचेत (पुत्र हंसराज) ने विभाग की टीम को कई बार मना किया, लेकिन विभाग वाले उनकी बात अनसुनी कर जबरदस्ती काम जारी रखे हुए हैं।

रामचेत एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका पूरा भरोसा खेती पर ही है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की टीम बिना किसी पूर्व सूचना या मुआवजे के चर्चा किए उनके खेत में खंभे गाड़ रही है। “मैंने बार-बार कहा कि मेरे खेत में खंभा मत लगाओ, लेकिन वे सरकारी काम का हवाला देकर जबरन काम कर रहे हैं। हम गरीब हैं, खेती ही हमारी रोजी-रोटी है। खेत खराब होने से पूरा परिवार प्रभावित होगा,” रामचेत ने अपनी पीड़ा जताते हुए कहा ।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग अक्सर ऐसे गरीब किसानों की जमीन पर बिना सहमति के काम करवाता है, जबकि नियमों के अनुसार मुआवजा, सहमति और वैकल्पिक रास्ते पर विचार करना चाहिए। ग्राम सभा सुरावाली के इस मामले में अब तक न तो कोई लिखित नोटिस दिया गया और न ही किसान से कोई बातचीत की गई।प्रभावित परिवार ने इस मामले में उच्च अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने कहा, “अगर बिजली विभाग अपनी मनमानी जारी रखता है तो हम मजबूरन कानूनी रास्ता अपनाएंगे।”यह मामला गरीब किसानों की जमीन पर सरकारी विभागों की मनमानी का एक और उदाहरण है, जो उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लगातार देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |