Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: धूमधाम से सम्पन्न हुआ नवारम्भ कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव समारोह! नन्हे मुन्ने बच्चे हैं देश के करणधार-रमा तिवारी


किशनी/मैनपुरी।विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अरसारा में मंगलवार  को वार्षिक उत्सव तथा नवारंभ उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया साथ ही कक्षा 5 के बच्चों की विदाई समारोह कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ब प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने बोलते हुए कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे ही हमारे देश के करण धार हैं। माता पिता को बच्चों के प्रथम गुरु के रूप में को देखा गया है शिक्षक बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करते हैं। शिक्षकों का दायित्व कि वे बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बच्चों को प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी द्वारा पुरस्कृत किया तथा नये बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया तथा विद्यालय में प्रवेश दिया गया।कक्षा पाँच, कक्षा चार, कक्षा तीन कक्षा दो, एवं कक्षा एक के सभी प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,एवं नवारंभ उत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया परीक्षाफल में मेधावियों को  प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राहुल यादव,दीप्ति कमल ,अमित तिवारी ,सर्वेश सत्यार्थी,अनुज तिवारी,अमरीश, चैरसिया, आराधना आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |