Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बेमौसम बारिश का कहर! गेहूं की फसल को भारी नुकसान


संग्रामपुर/अमेठी। बेमौसम बारिश से किसानों की पकी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार की रात की तेज हवा व बारिश ने किसानों को झकझोर दिया है।मायूस किसान परेशान हैं।अमेठी जिले में लगभग 1 फीसदी पकी गेहूं की फसल का किसानों ने दाना- भूसा तैयार कर लिया था लेकिन शेष 99 फीसदी किसानों का अनाज अभी खेतों में  पकी फसल में ही पड़ा था कुछ किसान हार्वेस्टर से कटाई करा दिए थे उनका अनाज घर सुरक्षित पहुंच गया लेकिन पशु पालक किसान गेहूं की कटाई हाथ से कर रहे थे उनका सबसे अधिक नुकसान हुआ है।जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में देखा गया कि हाथ से कटाई कर रहे छोटे किसान इस प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए हैं। श्रीपति सिंह खुटहना संग्रामपुर ने बताया कि करीब 1 से डेढ़ बीघा गेहूं की बुआई किया था पशुपालक किसान हूं सूखा भूसा के लिए हाथ से कटाई करा रहा था लगभग 10 विश्वास गेहूं की फसल कट कर खेत मे पड़ी है बीती रात बारिश से सारी फसल भींग गई जिससे काफी नुकसान हुआ। इसी प्रकार बड़गांव, कसारा, भैरोपुर, सोनारीकनू, गोरखापुर कंसापुर गंगापुर पुन्नपुर भवसिंहपुर गूजीपुर के किसानों को बीती रात हुई बारिश से नुकसान हुआ है।कुछ किसानों ने बताया कि बारिश होने के कारण भीगी हुई बालियों के कारण दाना काला पड़ सकता है। जिससे गुणवत्ता भी घटेगी और बाजार मूल्य भी कम हो जाएगा।तेज हवा के कारण टंकी हुई गेहूं की फसल खेतों में बिखर गई इस प्रकार बेमौसम बारिश का नुकसान से हताश किसान परेशान हैं।कोई कटी फसल को इधर-उधर पलट  रहा है तो कोई बंधे गेहूं के बोझ को खोल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |