Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वैशाख माह का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त


वैशाख का महीना भगवान विष्णु के प्रिय महीनों में से एक माना जाता है। इस माह को माधव मास भी कहा जाता है। वैशाख में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने में प्रात:काल स्नान दान करने से कई गुना अधिक पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। वहीं वैशाख माह में आने वाली एकादशी व्रत का भी विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत विष्णु जी को समर्पित है। ऐसे में इस माह में आने वाली एकादशी अत्यंत शुभ और लाभकारी मानी जाती है। तो आइए जानते हैं कि वैशाख माह में एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे पूजा मुहर्त और पारण टाइमिंग के बारे में भी।
वैशाख में पहला एकादशी (वरुथिनी एकादशी) का व्रत कब रखा जाएगा?

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। वैशाख माह का पहला एकादशी यानी वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा। वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से सुख-सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है।
वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2026

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 13 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 14 अप्रैल को देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर होगा। वरुथिनी एकादशी पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त 13 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 51 मिनट से सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।
वरुथिनी एकादशी 2026 पारण टाइमिंग

वरुथिनी एकादशी का पारण 14 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय 14 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 06 बजकर 54 मिनट रहेगा। आपको बता दें कि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |