प्रतापगढ़। जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को सभी कार्यकर्ताओं से अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाने की अपील की।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण 2026 के तहत आज विधानसभा सदर अंतर्गत सदर और नगर मंडल, का विश्वनाथगंज विधानसभा अंतर्गत किठावर मंडल, कुंडा विधानसभा अंतर्गत कुंडा एवं मानिकपुर मंडल एवं रानीगंज विधानसभा अंतर्गत गौरा एवं देहलुपुर मंडल का प्रशिक्षण अभियान पूर्ण हुआ। सदर एवं नगर मंडल में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष के पी सिंह एवं आई टी संयोजक पंकज सिंह ने विभिन्न सत्रों में अपना उद्बोधन दिया। नगर मंडल अध्यक्ष आलोक गर्ग व सदर मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह अपनी कार्यकारिणी से साथ उपस्थित रहे। किठावर मंडल में जिला महामंत्री अजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष के के सिंह, सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र एवं अभय सिंह राजन ने अपने विषयों को बताया। किठावर मण्डल अध्यक्ष अंकित तिवारी अपनी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। कुंडा एवं मानिकपुर मंडल में जिला महामंत्री राजेश मिश्र राजन, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सतीश चैरसिया ने अपने विषय प्रस्तुत किए। कुंडा मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम एवं मानिकपुर मंडल अध्यक्ष राम मूरत पटेल अपनी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। वहीं गौरा एवं देहलुपुर मंडल में पूर्व विधायक धीरज ओझा, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने अपना उद्बोधन दिया। गौरा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल एवं देहलुपुर लव सिंह गहलोत अपनी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे।
जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने बताया कि आज दिनांक 06ध्04ध्2026 को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें जिले पर गोष्ठी आयोजित होना है और सभी बूथों पर भी स्थापना दिवस मनाया जाएगा। देवेश त्रिपाठी ने बताया कि जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आव्हान किया गया है।
