जायसः बाबा भीखी शहीद का दो दिवसीय उर्स! जवाबी कव्वाली बनेगी आकर्षण का केंद्र
April 23, 2026
जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के शेखनगाँव में स्थित बाबा भीखी शहीद की दरगाह पर इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन 25 और 26 अप्रैल को किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जायरीन के पहुँचने की उम्मीद है, जिससे पूरा क्षेत्र रूहानी माहौल में सराबोर रहेगा उर्स के दूसरे दिन यानी 26 अप्रैल को भव्य जवाबी कव्वाली कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेगा। देश-प्रदेश के मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा की शान में कलाम पेश करेंगे, वहीं पूरी रात अकीदतमंद कव्वाली की महफिल में डूबे रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय कमेटी और प्रबुद्धजन पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। व्यवस्था की जिम्मेदारी मो. कय्यूम, इंस्तिख्वार अहमद, भुट्टू, मो. अनसार, मो. चाँद, गुड्डू, बाबू सिराज और मो. जसीम सहित अन्य सदस्यों द्वारा संभाली जा रही है। यह दरगाह क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है। उर्स के दौरान चादरपोशी, गागर का जुलूस और लंगर जैसे धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और इस रूहानी कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।
