Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर लगेगी महापंचायत


संग्रामपुर/अमेठी। किसान मजदूर सेवा संस्थान द्वारा अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि आवारा पशुओं को लेकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा किसानों के हित में आदेश जारी हुआ कि इन्हें संरक्षित किया जाए लेकिन अमेठी जिले के सभी विकास खंड में आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है आदेश खान पालन न होने पर आगामी 1 मई को अनिश्चितकालीन महापंचायत लगाई जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी ने बताया कि किसानों को आवारा पशुओं को लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सड़क दुर्घटना का कारण भी आवारा पशु हो रहे हैं। सड़कों पर डाल रहे आवारा पशु को संरक्षित करने के लिए हुआ किसानों के हित में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गौशाला में संरक्षित करने के लिए आदेश जारी किया था। लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश को दरकिनार करते हुए अमेठी जिले के सभी विकासखंड में भारी लापरवाही की जा रही है इस समस्या को लेकर अमेठी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया और समस्या का निदान न होने पर आगामी 1 मई से अनुच्छेद कालीन महापंचायत लगेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |