लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा क्षेत्र के महोना रोड स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़ा कथित किराए की कोख का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कथित रूप से किराए की कोख से जन्मे बच्चे को दूसरे दंपत्ति को बेचने की बातचीत पर स्वास्थ्य विभाग जांच पड़ताल कर रहा है। वहीं मंगलवार दोपहर सहारा वेलफेयर हॉस्पिटल में लखनऊ जिला स्वास्थ्य टीम व इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक की टीम ने सहारा वेलकेयर अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल के कागजातों व अभिलेखों को अपने साथ ले गई। वहीं अस्पताल की जांच पड़ताल की जा रही है। अस्पताल के संचालक डॉ हयात अली के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इटौंजा के महोना रोड स्थित सहारा वेलकेयर हॉस्पिटल के ओनर डॉ हयात अली ने बताया कि सहारा वेलकेयर हॉस्पिटल के बारे में भ्रामक व बेबुनियाद यह आरोप निराधार है, हमारे हॉस्पिटल में ऐसा कोई काम नहीं किया जाता है, यहां सिर्फ जनता और आम लोगों का इलाज सस्ते दामों पर किया जाता है, अगर किसी के पास पैसे ना हो तो उसका इलाज फ्री में भी किया जाता है।
लखनऊ जिले के इटौंजा क्षेत्र के महोना रोड स्थित सहारा वेलकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर को लखनऊ जिला स्वास्थ्य टीम व इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर डॉ हयात अली के बयान दर्ज किये गयें और अस्पताल के कागजों व अभिलेखों को स्वास्थ्य टीम साथ लेकर चली गई। इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ किसलय बाजपेई ने बताया कि अस्पताल के संचालक के बयान दर्ज किए गए हैं, कागजातों की जांच पड़ताल जिले में की जा रही है, अगर आरोप निराधार निकले तो कोई कार्यवाही नहीं होगी, अगर आरोप सिद्ध हुए तो कार्यवाहीं निश्चित की जायेगी और अस्पताल से जुड़े सभी डॉक्टरों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
