Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: चाय की गुमटी में लगी आग, सिलेंडर फटने से मचा अफरा-तफरी



जायस/अमेठी।  नगर पालिका परिषद जायस स्थित एक प्राइमरी स्कूल के सामने बनी चाय की गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गुमटी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। नगर पालिका के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लकड़ी से बनी गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गुमटी में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया आग के दौरान गुमटी में रखा गैस सिलेंडर फटकर दूर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |