Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार


मुंबई की पवई पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी होने के मामलों में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्रों में सिलेंडर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले मोटरसाइकिल चोरी का केस दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चोरी की कार का इस्तेमाल कर अलग-अलग इलाकों से गैस सिलेंडर चुरा रहा था। हाल ही में पवई पुलिस स्टेशन में गैस सिलेंडर चोरी के दो मामले दर्ज हुए थे। इस बीच खाड़ी के देशों में तनाव के चलते आम लोगों में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता भी बढ़ी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

डीसीपी दत्त किशन नालावडे ने बताया कि जांच के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीमों का गठन किया गया और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ठाणे के वर्तक नगर में रहने वाले 45 वर्षीय राज चंद्रकांत कांबले को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 45 चोरी किए गए गैस सिलेंडर और 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा, चोरी के सिलेंडरों को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित कनेक्शन और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |