तिलोई: स्मैक के साथ आरोपित गिरफ्तार
April 09, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान आरोपित रामसुफल पुत्र राम खेलावन (47 वर्ष)निवासी पूरे मुकुन्द मजरे रमई कोतवाली मोहनगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 75 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया है। आरोपित रामसुफल के खिलाफ मोहनगंज कोतवाली में तकरीबन एक दर्जन संगीन मुकदमे पंजीकृत हैं।

