तिलोई: पेड़ से लटका युवक का शव बरामद
April 09, 2026
तिलोई/अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत चिलौली गांव में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।युवक की पहचान शुभम कोरी पुत्र शिवकुमार निवासी पूरे सरनाम मजरे कोंची कोतवाली मोहनगंज के रूप में हुई है। म्रतक युवक बचपन से अपने मामा राम जीवन पुत्र बरसाती निवासी चिलौली थाना इन्हौना में रहता था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने चिलौली स्थिति रानू तिवारी की आम की बाग में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव देखा इसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची इन्हौना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।

