Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: पुलिस की इकबाल पर सवाल! गला रेतकर युवती की वेरहमी से हत्या, फैली सनसनी


गौरीगंज/अमेठी। जनपद के कोतवाली गौरीगंज मे बीती रात एक ऐसा मामला तब प्रकाश मे आया जब लगातार अमेठी पुलिस पारी सुरक्षा करने बात कह रही हो। बीती रात एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गयी, युवती का खून से लथपथ शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ गांव की रहने वाले अवधेश कुमार की पुत्री अमिता उम्र 23 साल की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। वही सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार और थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है व फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया है । फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वही घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वही युवती के भाई ओम प्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सनोज कुमार कोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भाई ने बताया कि सनोज उसकी बहन से बात करता था, जिसे लेकर कई बार उसे मना भी किया गया था। हालांकि, वह लगातार नए-नए नंबरों से बहन से संपर्क करता रहा। परिजनों के अनुसार, वे अमिता की शादी के लिए लड़का देख रहे थे, जिसके बाद अमिता ने सनोज से बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर सनोज ने कथित तौर पर अमिता की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए गांव के ही रहने वाले आरोपी सनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सनोज पहले से ही लड़की से बात करता था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |