Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 15 दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के तहत हैण्डबाल खेल के बालकध्बालिकाओं का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया शुभारम्भ


अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ ने बताया कि वर्ष 2026-27 में आवासीय क्रीडा छात्रावास में प्रवेश हेतु प्रदेश स्तरीय 15 वर्ष से कम आयु के हैण्डबाल खेल के बालकध्बालिकाओं का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर 15 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक जनपद के डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि आर0एस0एस0 अमेठी के जिला प्रचारक पवन एवं विशिष्ट अतिथि हैण्डबाल संघ अयोध्या के मण्डल सचिव प्रांजल तिवारी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपक्रीडाधिकारी लखीमपुर खीरी मो0 इरफान एवं जिला पंचायत सदस्य, अमेठी मुकेश यादव उपस्थित रहे तथा उपक्रीड़ाधिकारी मो० मोसर्रफ खॉ ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उक्त केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में खेल विभाग अमेठी के कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य एवं प्रशिक्षक राम आसरे यादव, अन्तर्राष्ट्रीय हैण्डबाल खिलाड़ीध्प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज, मो० आरिफ, मो० नदीम, अंकित शर्मा, मोना सिन्हा व आरती सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया तथा उक्त केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 अप्रैल 2026 को किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |