Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आटा मिल के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी


अमेठी।  जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में लेबर के रूप में कार्य कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |