संग्रामपुरः एनपीआरडी दिवस! चौपाल में दी गई पंचायती राज दिवस की जानकारी
April 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के बनवीरपुर व मधुपुर खदरी में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस की 33 वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय पंचायतीराज के बारे में जानकारी दी गई। बनवीरपुर पंचायत भवन पर लगी ग्राम चैपाल की अध्यक्षता कर रहे ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि 24 अप्रैल 1993 में 73 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम लागू किया गया था जो राष्ट्रीय पंचायतीराज राज दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने बताया की आज हम 33 वें वर्षगांठ पर मेरी पंचायत मेरा धरोहर की थीम पर मना रहे हैं। चैपाल में मधुपुर खदरी के पंचायत भवन पर लगी चैपाल में अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और पार्दर्शी बनाने के लिए यह संसोधन बिल 24 अप्रैल 1993 में लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि पंचायती राज ही लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है और ग्रामीण शासन की भागीदारी को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर एडीओ पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने का माध्यम है।
