Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सीएचसी में 05 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क चिन्हित


संग्रामपुर/अमेठी। सीएचसी संग्रामपुर में शुक्रवार को सीएचसी संग्रामपुर एच आरपी कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान कुल 50 महिलाओं  की स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें 05 गर्भवती महिला हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। कैंप में गर्भवती महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। जांच के दौरान खूनकी कमी एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया।इसके अतिरिक्त सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की दवा दी गई। डॉ संतोष सिंह ने बताया कि समय-समय पर गर्भवती महिलाओं की जांच बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार व नियमित जांच की जच्चा और बच्चा दोनों के हित में रहता है।आज सभी 50 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क जांच व कुछ महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |