बीसलपुर।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला एवं प्लेसमेंट ड्राइव का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीरो वेस्ट मैनेजमेंट संस्था, नगरपालिका परिषद बीसलपुर तथा महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद करियर काउंसलिंग सेल प्रभारी डॉ. विकास प्रधान ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे जटिल विषय को सरल भाषा में समझाते हुए इसके लाभ और दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला में जीरो वेस्ट संस्था से जुड़े विशेषज्ञ सक्षम मिश्र, प्रोजेक्ट एसोसिएट आशीष बाजपेई, आंशिक राणा, विमल चैधरी एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर सचिन कुमार जोशी ने भी छात्रों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अलका मेहरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. दरख्शा, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. जगदंबा कुमार, डॉ. रोहित पटेल, डॉ. चंद्र प्रभा, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार बाथम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
