Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः इंदिरा गांधी के जीवन पर संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं ने लिया प्रेरणा का संकल्प! मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान पर हुई चर्चा


बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज में बुधवार को “मिशन शक्ति फेस-05” के दूसरे चरण के अंतर्गत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन परिचय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया। डीएलएड विभाग के प्रशिक्षु प्रियांक ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू और माता कमला नेहरू थीं।

प्रशिक्षु अंजलि ने बताया कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने 1966 से 1977 तक और पुनः 1980 में प्रधानमंत्री पद संभाला। 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई। महाविद्यालय के को-ऑर्डिनेटर अनीस बेग ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी की निर्णायक भूमिका रही, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ। उन्हें 1972 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता चिरंजीव गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन बीएड प्रशिक्षु मंजिल रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर रविंद्र पाल सिंह गंगवार, प्रदीप कुमार, रिजवान खान सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |