Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, ने पूरे किए 18 वर्ष, भव्य समारोह में झलकी परंपरा और प्रतिभा! आनंद साहिब पाठ व अरदास से हुआ शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां केक काटकर मनाया स्थापना दिवस


पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल ने बुधवार को अपने स्थापना के 18 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया। वर्ष 2008 में स्थापित यह संस्थान आज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

कार्यक्रम का शुभारंभ छेवी पातशाही गुरुद्वारा के ज्ञानी बलिहार सिंह  एवं ज्ञानी बलजीत सिंह  द्वारा आनंद साहिब की पाँच पौड़ियों के पाठ एवं अरदास के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई।

समारोह में विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र सिंह छाबड़ा, कैलाश रानी छाबड़ा, प्रबंधक  देवेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा, उप-प्रधानाचार्य  आरीज अल्वी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम का संचालन छात्राओं आराध्या एवं अनाया ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों ने जहां वातावरण को उत्सवमय बना दिया, वहीं अग्रिम एवं वरुण की कविता तथा कक्षा 11 की छात्रा आयरा अल्वी की काव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समूहगान ने कार्यक्रम में सामूहिकता और समरसता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या  पूजा छाबड़ा ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। वहीं प्रबंधक  देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने विद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में संस्थापक एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।

यह आयोजन विद्यालय की निरंतर प्रगति, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पड़ाव साबित हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के मन में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |