Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः एसएनएमसी आगरा में “तीव्र दर्द प्रबंधन में नवीनतम प्रगति” पर कार्यशाला संपन्न


आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) आगरा के एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा “तीव्र दर्द प्रबंधन में नवीनतम प्रगति” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. योगिता द्विवेदी, डॉ. अपूर्व अभिनंदन मित्तल एवं एसआईसी डॉ. बृजेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में दर्द प्रबंधन का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीव्र दर्द का समयबद्ध एवं प्रभावी उपचार मरीजों की रिकवरी को तेज करता है और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाता है। साथ ही उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं को चिकित्सकों के लिए नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों से अपडेट रहने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉ. प्रदीप जैन एवं डॉ. आदित्य मेहरोत्रा तथा यथार्थ हॉस्पिटल के डॉ. आशीष कुमार ने भाग लिया। उन्होंने तीव्र दर्द प्रबंधन के आधुनिक तरीकों, नई तकनीकों और अपने क्लिनिकल अनुभवों को साझा किया।

इस दौरान डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. ब्रजेश शर्मा सहित अनेक चिकित्सक एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |