Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में किया संबोधन


आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा दौरे पर रहे, जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए लोगों को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री ने ग्रांड मार्कियूर    आगरा  होटल ग्रांड मरक्युर, फतेहाबाद में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के 30वें क्षेत्रीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए श्रमिक हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके पश्चात उन्होंने राजदेवम् ऑडीटोरियम, फतेहाबाद रोड स्थित शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री के खेरिया एयरपोर्ट आगमन पर जनपद के जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस आयुक्त द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |