Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः चोरी की बाइक पर दो बार चालान, मैसेज से खुला राज कृ पुलिस ने चोर को दबोचा


लंभुआ/ सुलतानपुर।कोतवाली क्षेत्र लंभुआ में पुलिस की सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी की मोटरसाइकिल पर दो बार चालान होने के बाद असली मालिक के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को लंभुआ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने न्च् 44 ।ल् 9653 नंबर की एक मोटरसाइकिल का दो बार चालान किया। चालान हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर किया गया था।

इसी बीच, उक्त नंबर की बाइक के असली मालिक को चालान का मैसेज प्राप्त हुआ। इससे हैरान होकर पीड़ित के पिता बृजेश यादव ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय लंभुआ पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित बाइक पिछले दो महीनों से उनके घर पर खड़ी है और उनका बेटा बाहर नौकरी करता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लंभुआ पुलिस सक्रिय हो गई और चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इसी क्रम में दियरा रोड पुल अंडरपास सर्विस लेन के पास पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। जांच में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली।

पुलिस जांच में बाइक का वास्तविक नंबर यूपी 44 बीए 5579 पाया गया, जो कि चोरी की निकली। इस संबंध में कोतवाली नगर में पहले से मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने मौके से आरोपी शनि कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के चलते ही इस चोरी का खुलासा हो सका। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध वाहनों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |