लंभुआ/ सुल्तानपुर । आरोग्य भारती खंड लंभुआ द्वारा शुक्ला होम्योपैथिक दवाखाना पर विश्व होम्योपैथिक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि डॉ प्रभात सिंह और डॉ आरपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी और सस्ती चिकित्सा पद्धति है, जो बिना किसी दुष्प्रभाव के रोगों का उपचार करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पद्धति को अपनाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएँ। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों में होम्योपैथिक इलाज के लाभों के बारे में जानकारी दी। इस आयोजन ने लोगों में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर खंड संयोजक डॉ श्रीकांत तिवारी , डॉ दिग्विजय सिंह ,अनुपम शुक्ल ,पप्पू सिंह ,ओम प्रकाश यादव, राम अकबाल शुक्ल ,विमलेश मिश्रा ,अली अहमद ,डॉ अमित मिश्रा, महावीर यादव ,विनोद श्रीवास्तव ,सर्वेश श्रीवास्तव,आदि लोग मौजूद रहे।
