सुल्तानपुरः एसडीएम प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया एसडी शिक्षण संस्थान के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
April 08, 2026
सुल्तानपुर। तहसील बल्दीराय के पारा बाजार, इसौली रोड पर संचालित एसडी शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में एसडीएम प्रवीण कुमार ने कहा कि शिक्षण कार्य के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति भी प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे उनकी छिपी प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं और उनका सर्वांगीण विकास होता है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संदीप दुबे ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, महेश जायसवाल, तफसीर अहमद, शिक्षक राजदेव यादव, पवन रावत, प्रधानाचार्य विष्णु वर्मा, उप-प्रधानाचार्य अर्पण द्विवेदी, संस्था अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, आदर्श तिवारी, शशि यादव, मिस अफसा, खुशनुमा बानो, निधि शुक्ला, सुषमा यादव, ज्योति दुबे, मोहम्मद जसीम, फरहीन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्येंद्र तिवारी ने किया।
