Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः हनुमान चैकी के सामने दो ट्रकों आमने-सामने से भिडे ! दोंनो वाहनों के चालक परिचालक बाल-बाल बचे ट्रक हुए क्षतिग्रस्त


सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री हनुमान जी पुलिस चैकी के निकट दो ट्रक आमने सामने से भिड गये। जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और दोनों चालक बाल-बाल बच गए।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, करीब 32 वर्षीय राम सहाय पुत्र रामभजन, निवासी मोरोली ट्रक को बुलंदशहर से आलू लादकर आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर आगरा के पिनाहट निवासी करीब 35 वर्षीय कुलदीप भोपाल से पशु आहार भरकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनों ट्रक आगरा अलीगढ़ रोड स्थित श्री हनुमान जी पुलिस चैकी के निकट आए तो आग चले रहे वाहन को बचाने के प्रयास में आमने सामने से भिड गये। जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये और दोनों वाहनों के चालक परिचालक बाल-बाल बच गये। घटना के बाद सड़क पर वाहनों का मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया। मार्ग से अवरोध हटने के बाद ही पुलिस ने यातायात शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |