लखनऊ। भारत की जनगणना 2027 को सफल और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेशभर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम लखनऊ मुख्यालय में फील्ड ट्रेनर्स के लिए एक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पहले दिए गए प्रशिक्षण को दोहराना और जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को और बेहतर तरीके से समझाना था।इन फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पहले ही हो चुका है, लेकिन जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देश पर इन्हें फिर से प्रशिक्षण दिया गया। इसका मकसद यह है कि सभी प्रशिक्षक जनगणना की प्रक्रिया, नियमों और जरूरी जानकारियों को पूरी तरह समझ सकें। आगे चलकर यही प्रशिक्षक सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे, इसलिए उनका ज्ञान मजबूत होना जरूरी है।जनगणना 2027 का पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ 22 मई से शुरू होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के त्रिलोकनाथ सभागार में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन सांख्यिकी अन्वेषक रमेश चंद्र पांडे, सहायक निदेशक उपासना गिरी और आईटीआई प्रवक्ता गौरव त्रिपाठी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और काम के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान नगर आयुक्त एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव कुमार और उपनिदेशक जनगणना गौरव पाण्डेय भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।उद्घाटन सत्र में नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की योजनाओं और विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रशिक्षण ही बेहतर जनगणना का आधार होता है, इसलिए सभी प्रशिक्षक इसे गंभीरता से लें।उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी केवल खुद सीखने तक नहीं है, बल्कि उन्हें दूसरों को भी सही तरीके से प्रशिक्षण देना है, ताकि जमीनी स्तर पर काम बिना किसी गलती के हो सके।इस मौके पर नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नोडल अधिकारी (जनगणना) अशोक सिंह, विनय कुमार राय, जनगणना लिपिक ओमकार राजभर सहित पूरी टीम मौजूद रही। प्रशिक्षण सुबह 11रू30 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान प्रतिभागियों ने कई सवाल पूछे और विशेषज्ञों से उनके जवाब प्राप्त किए। अंत में बताया गया कि जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी कर्मचारियों को नई जानकारी और जरूरी कौशल मिल सके।
लखनऊः जनगणना 2027 को सफल और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश भर में तैयारियां तेज ! नगर निगम में फील्ड ट्रेनर्स का रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित
April 08, 2026