सेहत के लिए फायदेमंद जंगलों में मिलने वाला फल, रग-रग में भर देता है ताकत
April 30, 2026
गर्मियों के मौसम में तेंदू फल मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसका मतलब ये है कि तेंदू फल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस मौसमी फल को कंज्यूम करने के तरीके और इसका सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।'
ऊर्जा और ताकत बढ़ाए- क्या आपको अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आप तेंदू फल का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेंदू फल में मौजूद तत्व शरीर की ऊर्जा और ताकत को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस फल को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।
सेहत के लिए फायदेमंद- फाइबर रिच तेंदू फल आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी विटामिन ए युक्त इस फल का सेवन किया जा सकता है। इस फल में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। तेंदू फल कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
सेवन करने का तरीका- सबसे पहले तेंदू फल को धो लीजिए और फिर इसके छिलके को हटा दीजिए। इसके बाद आप इस फल के गूदे को खा सकते हैं। पके हुए तेंदू फल का स्वाद कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। सलाद या फिर स्मूदी में भी तेंदू फल को डालकर कंज्यूम किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपको ज्यादा मात्रा में तेंदू फल का सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
