Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल स्कूल में अटल इनोवेशन कम्युनिटी वीक का आयोजन, छात्रों ने दिखाए नवाचार के हुनर


पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कम्युनिटी विद्यालयों के छात्रों के साथ अटल इनोवेशन कम्युनिटी वीक (सप्ताह) बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव को समर्पित रहा।कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अटल टिंकरिंग लैब (।ज्स्) के इंचार्ज लोकेश सिंह के निर्देशन में छात्रों ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित कई नवाचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उपयोगी परियोजनाएं तैयार कीं, जिनमें नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट, वियरेबल हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइस जैसे मॉडल प्रमुख रहे।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों मॉडल स्कूल बरहा, अवध पब्लिक स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी विद्यालय का भ्रमण किया और एटीएल वर्कशॉप के माध्यम से तकनीकी के विविध पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसके साथ ही नीति आयोग एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन लर्निंग सेशन भी आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों को ।तकनपदव, त्ंेचइमततल च्प, ऑगमेंटेड रियलिटी (।त्), वर्चुअल रियलिटी (टत्) तथा कोडिंग जैसे आधुनिक तकनीकी विषयों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |