Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति बुरी तरह घायल, पुलिस से शिकायत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमखनवां गांव निवासी बालक उर्फ धर्मेंद्र पुत्र स्व गया प्रसाद निवासी ग्राम जमखानवा को 10-4-2026 को प्रात लगभग 12 बजे के बीच विपक्षी गणों द्वारा करीब 15 से 10 अज्ञात लोगों के साथ धारदार हथियार, लाठी डंडों और लोहे की राड से बालक पर हमला कर दिया। जिसमें बालक की आंख फूट गई और गंभीर रूप से आंख में चोट आई है। वहीं बालक ने बताया कि मेरे चाचा लासादिन को बहुत मारा है और जिससे उनके कान फट गया है। वहीं परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। इटौंजा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वही इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि दो पक्षों में आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति बालक को आंख में चोट आई है, पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |