शाहबाद: प्रेम प्रसंग प्रकरण की जांच को ओसी गांव पहुंचे सीओ
April 12, 2026
शाहबाद। थाना क्षेत्र के ओसी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती पर दोनों पक्षों के द्वारा चाकू से वार कर घायल करने के मामले में दोनों पक्षों के चार चार लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें युवती पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया है कि युवक विशाल समेत चार लोगों के जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए युवती पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। वहीं युवक विशाल की मां ने भी केस दर्ज कराते हुए चार लोगों पर उसके बेटे पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में केस दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना सीओ देवकीनंदन कर रहे है। सोमवार को सीओ देवकीनंदन ने ओसी गांव पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद ही तथ्य सामने आ पाएंगे।
