Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इटौंजा में देर रात पुलिस गश्त, कस्बा और बाहरी इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी, सूरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी अमेरिका इटौंजा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सड़कों पर उतरकर गश्त की। इस दौरान इटौंजा कस्बा के साथ-साथ बाहरी इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता देखी गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। वहीं पुलिसकर्मियों ने विभिन्न चैकियों पर तैनात ड्यूटी कर्मियों की जांच की और उनकी सतर्कता परखी। इटौंजा माल रोड, महोना रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद भी किया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना था। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जाता है और इससे सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। देर रात तक चले इस अभियान से यह स्पष्ट है कि पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कस्बा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी से अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |