अमेठीः संग्रामपुर में बढ़ रहे डायरिया के मरीज
April 23, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर में 32 डायरिया के मरीजों का इलाज किया गया। भीषण गर्मी और दूषित पानी भोजन के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ओपीडी के तहत पंजीकृत 200 मरीजों में 32 से 35 मरीज डायरिया से संबंधित है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि 30 बेड वाले अस्पताल में आज डायरिया के 32 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें अधिक नवयुवक और महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में बैक्टीरिया के पनपने से भोजन और पानी जल्दी खराब होते हैं जिससे इन्फेक्शन फैलता है। सबसे प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी के कारण शरीर को पानी की कमी होने लगती है। आजकल शादी समारोह में तालाब होना भोजन का अधिक उपयोग होने के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि डायरिया की रोकथाम के लिए सबसे पहले दोपहर में बाहर नहीं निकलना चाहिए ओआरएस के घोल पीना बहुत लाभदायक हो रहा है खान-पान में भी सफाई बहुत ही अनिवार्य है और सबसे ज्यादा अधिक से अधिक पानी पीना सूती वस्त्र का उपयोग करना। डायरिया से बचाव के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओआरएस घोल कॉर्नर बनाया गया है डायरिया बीमारी से निपटने के लिए से पूरी तैयारी की गई है। अस्पताल में लगातार चिकित्सा व चिकित्सीय टीम हीट स्ट्रोक के बचाव में लगी हुई है।
