Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः ज्योति कलश यात्रा से जागी आस्था ! गांव-गांव पहुंचा मानव कल्याण का संदेश


शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र में सोमवार को शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति शक्ति कलश यात्रा के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने कलश का अभिनंदन किया और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। टोलीनायक समर बहादुर, धर्मेश्वर किरार व सत्य नारायण पांडेय ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य मानव में सद्गुणों का विकास, आत्मशुद्धि और समाज में नैतिकता का प्रसार करना है। यह अभियान लोगों को साधना, संयम और सेवा भाव अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, साथ ही प्रकृति के संतुलन बनाए रखने का संदेश भी दे रहा है। यात्रा ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ा। कार्यक्रम में दीप यज्ञ, भजन-कीर्तन व सत्संग का आयोजन हुआ। अंत में प्रसाद वितरण, रात्रि प्रवास और सामूहिक साधना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |