अमेठी। जनपद के प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में कथित अवैध कब्जे को लेकर सोमवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला एवं समाजसेविका व पूर्व चेयरमैन श्रीमती चंद्रमा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू वाहिनी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।प्रदर्शनकारियों ने अवैध कब्जे को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम श्री अर्पित गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में अवैध कब्जा न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अमेठीः काली माता मंदिर पर अवैध कब्जे का विरोध, हुआ प्रदर्शन
April 13, 2026