आगरा । इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई शक्तिवाहिनी द्वारा आज “स्माइल किट वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 4 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्माइल किट वितरित की गईं।इन किट्स में शारीरिक स्वच्छता सम्बंधित वस्तुएं थीं।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
क्लब की सदस्याओं ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वस्थ आदतों को अपनाने के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव निशा बाजपेयी, आईएसओ राशि शर्मा, पूर्व अध्यक्षध्कार्यकारिणी सदस्य मधु निगम, सदस्य सिंधु मिश्रा, रुपल गुप्ता एवं रजनी शुक्ला सहित क्लब की अन्य सदस्याएं एवं शुभचिंतक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को आई डब्लू सी हरदोई डीओडी, चार्टर प्रेसिडेंटध्जेडपीसी डॉ. चित्रा बाजपेयी का उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई ।
