मिर्जापुरः यूपीएससी में चयनित के अभिभावकों को किया गया सम्मानित
April 12, 2026
चुनार/मिर्जापुर। शहीद भगत सिंह सेवा समिति शिवशंकरीधाम के अध्यक्ष आशीष चंद्र पटेल द्वारा चुनार क्षेत्र के ग्राम सभा सोनई के अंकित सिंह पटेल का यूपीएससी में चयन होने पर उनके घर पर जाकर उनके अभिभावक को सम्मानित किया गया तथा जमालपुर की बिटिया प्रतिष्ठा गुप्ता के अभिभावक को भी उनके घर जाकर अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह बुकलेट मिठाई माला पर करके अभिभावक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सलाहकार शिवकुमार सिंह पटेल,संतोष पटेल,जाहिद खान,भानु पटेल आदि लोग उपस्थित थे।
