Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक संदेश! मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों पर किया जागरूक


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बालिका सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और एसिड अटैक जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

छात्राओं ने अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि एक स्त्री जन्म से पहले ही अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करती है और कठिन परिस्थितियों के बावजूद खुद को सशक्त बनाती है। प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया और समाज को जागरूक करने का मजबूत संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अलका मेहरा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. दरख्शां, डॉ. जगदम्बा गोंड सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नाटक का संचालन मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्रप्रभा गंगवार ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |