बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा ने 77 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महीप सिंह चंदेल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है और आगामी चरण में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती भी की जाएगी। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, स्मार्टफोन और एलईडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सागुंडी ने चयनित सहायिकाओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में बीडीओ, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में सपना देवी, सोनी गंगवार, उपासना देवी, प्रियंका देवी, सावित्री देवी, राजबाला, पिंकी राठौर, संध्या देवी, सुषमा देवी सहित अन्य शामिल रहीं।

